Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: बी.काॅम. का उत्कृष्ट परीक्षाफल बी. काॅम. प्रथम में 92 फीसदी उत्तीर्ण

 

बी.काॅम. का उत्कृष्ट परीक्षाफल बी. काॅम. प्रथम में 92 फीसदी उत्तीर्ण


Venue : Govt DR Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 31/07/2019
 

Story Details

बी0काॅम0 का उत्कृष्ट परीक्षाफल
बी0 काॅम0 प्रथम में 92 फीसदी उत्तीर्ण 

शासकीय डाॅ0 वा0 वा0 पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की छात्राएँ खेल स्पर्धाओं में तो अपना परचम लहराती है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं में भी बी0काॅम0 की छात्राओं ने कीर्तिमान बनाया है। 
बी0काॅम0 प्रथम वर्ष का परिणाम 92 प्रतिशत रहा। महाविद्यालय की 328 छात्राएँ शामिल हुई जिसमें 302 उत्तीर्ण हुई, 15 छात्राओं को पूरक की पात्रता मिली है। जबकि स्नातक प्रथम वर्ष का विश्वविद्यालय का परिणाम 47 प्रतिशत रहा है। 
इसी तरह बी0 काॅम0 भाग-2 में 91 प्रतिशत छात्राएँ उत्तीर्ण रही। 300 नियमित छात्राओं में 274 उत्तीर्ण हुई। बी0काॅम0 भाग-3 में परिणाम 98 प्रतिशत रहा जिसमें शामिल 302 छात्राओं में 53 ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। इस परीक्षा में कु. स्वाती जैन को 80 फीसदी अंक प्राप्त हुए तो कु. सरिता वासवानी ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी, वाणिज्य संकाय अध्यक्ष डाॅ. अनिल जैन, वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. के.एल.राठी, डाॅ. विजय वासनिक, डाॅ. शशि कश्यप, कु. नेहा यादव, कु. किरण वर्मा ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर और बेहतर परीक्षा परिणाम पर बधाई दी है। 

बी.काॅम. का उत्कृष्ट परीक्षाफल बी. काॅम. प्रथम में 92 फीसदी उत्तीर्ण Photos