Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: मनोविज्ञान में व्याख्यान हमारी सोच जीवन पर प्रभाव डालती है -

 

मनोविज्ञान में व्याख्यान हमारी सोच जीवन पर प्रभाव डालती है -


Venue : Govt DR Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 09/02/2019
 

Story Details

गल्र्स काॅलेज में मनोविज्ञान में व्याख्यान 
हमारी सोच जीवन पर प्रभाव डालती है - 
 


शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के मनोविज्ञान विभाग के तत्वाधान में ‘सेल्फ मेडिटेशन एवं हीलिंग’’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्यवक्ता सुप्रसिद्ध विषय-विशेषज्ञ डाॅ. विकास तिवारी थे। उन्होनें अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा मन एवं मस्तिष्क दोनों एक साफ्टवेयर एवं हार्डवेयर की तरह होते है। जिसमें उचित ढंग से प्रोग्रामिंग करके व्यक्ति मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकता हैै। 
उन्होनें बताया कि हमारी सोच का हमारे पूरे शरीर एवं जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। अतएव हमें सकारात्मक ढंग से सोचना चाहिए ताकि हमारे जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन हों। 
जीवन में सफल होने के लिए हमारे मन की सकारात्मक ऊर्जा आवश्यक है जो मेडिटेशन के  माध्यम से प्राप्त होती है। 
श्री तिवारी ने छात्राओं से चर्चा करते हुए जानकारी दी की हमारे ऊर्जातंत्र और सिस्टम में सुधार कर हम बहुत सी शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से निजात पा सकते है। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी एवं आईक्यूएससी की संयोजक डाॅ. अमिता सहगल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम  का संचालन विभागाध्यक्ष डाॅ. तृप्ति बाला ने किया। 

मनोविज्ञान में व्याख्यान हमारी सोच जीवन पर प्रभाव डालती है - Photos