Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: वार्षिक खेल प्रतियोगिताएँ तलवारबाजी का रोमांच और मटकाफोड़ की धूम रही

 

वार्षिक खेल प्रतियोगिताएँ तलवारबाजी का रोमांच और मटकाफोड़ की धूम रही


Venue : Govt DR Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 18/01/2019
 

Story Details

गल्र्स काॅलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिताएँ  
तलवारबाजी का रोमांच और मटकाफोड़ की धूम रही


शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत आज कई खेल विधाओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे ने वर्षभर की क्रीड़ा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। आज की प्रतियोगिता में तलवारबाजी प्रतियोगिता काफी रोमांचक रही। कु. यामिनी गंधर्व एवं यामिनी देशमुख तथा कु. उर्मिला एवं कु. नंदनी ने तलवारबाजी के कारनामों से रोमांचित कर दिया। ये सभी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखा चुकी है। मटकाफोड़ प्रतियोगिता काफी मनोरंजक रही। इस प्रतियोगिता में 60 छात्राओं ने भागीदारी की जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष कु. तबस्सुम विजेता रही। 
कैरम एकल प्रतियोगिता में रानी साहू (बी.ए.2) प्रथम तथा हीरामणी साहू (बी.ए.1) द्वितीय रही। कैरम युगल में प्रथम स्थान पर कु. किरण साहू एवं गोली की जोड़ी रही तथा द्वितीय स्थान पर नीलम परिहार और हीरामणी रही। 
डाॅजबाल प्रतियोगिता भी काफी रोचक व मनोरंजक रही। छात्राओं के विभिन्न समूहों ने इसमें भाग लिया। प्रथम स्थान पर ‘चक दे इंडिया ग्रुप तथा द्वितीय स्थान पर नारी शक्ति गु्रप रहा। क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया। 
विभिन्न प्रतियोगिताओं का संयोजन डाॅ. ज्योति भरणे, डाॅ. लता मेश्राम, भावना दिवाकर, रूपेश कुमार, नेहा यादव, किरण वर्मा, दिनेश गायकवाड़ ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

वार्षिक खेल प्रतियोगिताएँ तलवारबाजी का रोमांच और मटकाफोड़ की धूम रही Photos