Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: नये वर्ष में छात्राओं ने लिया संकल्प नो प्लास्टिक करेगें पर्यावरण सुरक्षित

 

नये वर्ष में छात्राओं ने लिया संकल्प नो प्लास्टिक करेगें पर्यावरण सुरक्षित


Venue : Govt DR Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 01/01/2019
 

Story Details

नये वर्ष में छात्राओं ने लिया संकल्प 
‘नो प्लास्टिक’ - करेगें पर्यावरण सुरक्षित 
 


शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की छात्राओं ने नये वर्ष में संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेगीं एवं इसके होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने जागरूकता अभियान चलाएगी।
यूथरेडक्राॅस की प्रभारी डाॅ. रेशमा लाकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि यूथरेडक्राॅस, ग्रीनआर्मी तथा गृहविज्ञान की छात्राओं ने नये वर्ष पर आज संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक के बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने मुहिम चलाएंगी। अपने परिसर से इसकी शुरूआत की।
 डाॅ. रेशमा लाकेश कहती है पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के लिए प्लास्टिक एक बहुत बड़ा खतरा बनकर उभरा है। पूरे विश्व में प्लास्टिक का उपयोग इस कदर बढ़ चुका है कि इसके कचरे से पूरी पृथ्वी के चार घेरे बन जाएं। 
हम जो कचरा फेकते है उसमें प्लास्टिक का एक बड़ा हिस्सा होता है। प्लास्टिक नाॅन-बाॅयो डिगे्रडेबल होता है। अर्थात् ऐसे पदार्थ जो बैक्टीरिया के द्वारा ऐसी अवस्था प्राप्त नहीं कर पाते जिससे पर्यावरण को क्षति न पहुंचे। प्लास्टिक की छोटी पाॅलीथीन थैली को नष्ट होने में हजारो वर्ष लगते है। 
नये वर्ष पर छात्राओं ने ‘नो प्लास्टिक’ पर पोस्टर प्रदर्शनी लगायी जिसमें प्लास्टिक के रसायन और उसके दुष्प्रभावों पर चित्र बनाए गए थे। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्रतिवारी ने छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की तथा नियमित रूप से पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को करने तथा हरियाली के लिए सार्थक प्रयास करने का आव्हान किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. डी.सी. अग्रवाल, डाॅ. अनिल जैन, डाॅ. शशि कश्यप, डाॅ. ऋतु दुबे, डाॅ. अल्का दुग्गल, डाॅ. निसरीन हुसैन ने भी छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। 

नये वर्ष में छात्राओं ने लिया संकल्प नो प्लास्टिक करेगें पर्यावरण सुरक्षित Photos