Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: गर्ल्स काॅलेज की मेघा को राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार

 

गर्ल्स काॅलेज की मेघा को राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार


Venue : Govt. Dr. Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 17/09/2018
 

Story Details

शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा कु. मेघा सिंह को राज्य खेल अलंकरण समारोह में शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्रदान किया गया। बास्केट बाल की इस होनहार खिलाड़ी को इनके पिता श्री मृत्युंजय सिंह जो एक नीजि संस्था में नौकरी करते है, खूब प्रोत्साहित करते है। 
महाविद्यालय की क्रीड़ाधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे ने बताया कि मेघा ने 9 सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। स्कूल जीवन में ही मेघा ने 2 राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता में पुरस्कृत हो चुकी है। 
पिछले सत्र में चेन्नई में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय स्पर्धा में इनके प्रदर्शन को सभी सराहा तथा इन्हे पुरस्कृत किया गया। 
मेघा को राज्य खेल अलंकरण समारोह में शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी, वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. डी.सी. अग्रवाल, डाॅ. अनिल जैन, डाॅ. के.एल. राठी तथा जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती जयश्री समर्थ ने बधाई दी।

गर्ल्स काॅलेज की मेघा को राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार Photos