Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी आयोजित

 

भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी आयोजित


Venue : Govt DR Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 02/03/2020
 

Story Details

शासकीय डाॅ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय संविधान की 70वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में ‘संविधान प्रश्नोत्तरी’ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा  इस वर्ष संविधान की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में उच्च शैक्षणिक संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान की जा रही है। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के संयोजक डाॅ. डी.सी. अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में भारतीय संविधान से संबंधित प्रश्न पूछे गये जिसमें संविधान सभा, लोकसभा, राज्यसभा तथा भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों से संबंधित प्रश्न शामिल किये गये थे। प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि सही उत्तर देने पर विद्यार्थियों को तत्काल पुरस्कार दिए गए। छात्राओं ने बड़े उत्साह से इसमें भाग लिया।
कार्यक्रमों में छात्राओं को संबोधित करते हुए राजनीतिशास्त्र की विभागाध्यक्ष डाॅ. सुचित्रा खोब्रागढ़े ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कत्र्तव्य है कि संविधान का पालन करें और उसके आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान का आदर करें।
प्राध्यापक डाॅ. के.एल. राठी ने कहा कि उच्च आदर्शों को संजोकर रखें व उनका पालन करें। भारत की प्रभुता एकता व अखण्डता की रक्षा करें। उन्होनें कहा भारत के सभी समरस्ता और सम्मान एवं भ्रातृत्व की भावना का निर्माण करें जो धर्म, भाषा और वर्ग भेदभाव पर आधारित न हो। यही संविधान की मूल धारण है।
प्राचार्य ने कार्यक्रम में भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्वयों के पालन की शपथ दिलाई।
प्रश्नोत्तरी में बड़ी संख्याओं ने छात्राओं ने भाग लियां। संचालन डाॅ. डी.सी. अग्रवाल, ने किया। आभार प्रदर्शन डाॅ. सुचित्रा खोब्रागढ़े ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

भारतीय संविधान पर प्रश्नोत्तरी आयोजित Photos