Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


Venue : Govt DR Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 16/01/2020
 

Story Details

शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न आयोजन किये गये। विद्यार्थियों को यातायात संबंधी विभिन्न जानकारियाँ पावर प्वाईन्ट के माध्यम से दी गई। 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप चन्द्रकार ने जानकारी देते हुए बताया कि तीव्र गति से वाहन चालन तथा बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालन से दुर्घटनाओं में वृद्धि हुई है।
उन्होनें यातायात के विभिन्न घटकों सड़क, वाहन एवं उपयोगकर्ता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 
श्री चन्द्राकर ने बताया कि सड़क पर पैदल चलने के लिये फूटपाथ का उपयोग करना आवश्यक है। इसके साथ ही दो पहिया वाहन में दो अधिक सवारी तथा ओवरटेक करने से बचा जाना चाहिये। यातायात के विभिन्न संकतकों की भी जानकारी छात्राओं को दी गई। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है। हमें वाहन का उपयोग यातायात नियमों की पूर्ण जानकारी के साथ करना चाहिये। साथ ही सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना भी एक महत्वपूर्ण कत्र्तव्य है। 
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रेशमा लाकेश ने किया तथा आभार प्रदर्शन डाॅ. ऋचा ठाकुर ने किया। इस अवसर पर रक्षा टीम की संगीता मिश्रा, चंदा सिहं एवं अरूण सोनवानी उपस्थित थे।  

यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित Photos