Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: ‘‘पतंग महोत्सव’ का आयोजन

 

‘‘पतंग महोत्सव’ का आयोजन


Venue : Govt DR Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 15/01/2020
 

Story Details

शासकीय डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मकर सक्रांति एवं पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने रंग-बिरंगी पतंगे उड़ाई।
उल्लेखनीय है कि ‘‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ योजनांतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के जोड़ीदार गुजरात राज्य की संस्कृति एवं त्यौहारों को साझा करने विभिन्न आयोजन सत्र भर किए जावेगें। 
मकर सक्रांति पर्व पूरे देश में हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने पर यह पर्व आस्था का प्रतीक है। गुजरात राज्य में इस पर्व पर पतंगे उड़ाना शुभ माना जाता है। 
नोडल अधिकारी डाॅ. ऋचा ठाकुर तथा राष्टीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. यशेश्वरी धु्रव ने इस पर्व के महत्व को रेखांकित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने इस अवसर पर छात्राओं को संबंधित करते हुए कहा कि - वे जीवन के हर क्षेत्र में आसमान की ऊँचाई को छुए। 
वे ही पतंगे आसमान छूने में सफल होती है जब वे बाधा रूपी अन्य पतंगों से भयभीत हुए बिना आगे बढ़ती है। विश्वास और हौसलों की उड़ान ही सफलता दिलाती है। 
इस कार्यक्रम में जेण्डर चैम्पियन रूचि शर्मा, प्रज्ञा मिश्रा आदि ने सक्रीय भागीदारी की। 
कार्यक्रम में सभी को तिल के लड्डू वितरित किए गए जो इस पर्व के महत्व को प्रतिपादित करते है। इस अवसर पतंग उड़ाने में छात्राओं का उत्साह देखते बनता था। छात्राओं एवं प्राध्यापकों के साथ कर्मचारियों ने महोत्सव में हिस्सा लिया। 

‘‘पतंग महोत्सव’ का आयोजन Photos