Photo Gallery- Event Details

Photo Gallery

Photo Gallery: सात छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय टीम में

 

सात छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय टीम में


Venue : Govt DR Waman Wasudev Patankar Girls PG College, Durg
Date : 21-11-2019
 

Story Details

सात छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय टीम में 
शास. डाॅ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की हाॅकी टीम ने विश्वविद्यालयीन एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। 
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की हाॅकी टीम में भी महाविद्यालय की सात छात्राओं का चयन हुआ। ये छात्रायें अन्तरविश्वविद्यालयीन हाॅकी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस वर्ष अन्तरविश्वविद्यालयीन हाॅकी प्रतियोगिता 26 नवंबर से 29 नवंबर तक बी.बी.एस विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तरप्रदेश में आयोजित की गई है।  
उपरोक्त स्पर्धा में तृप्ति सेन, गीतांजली निर्मलकर, ईषा मारकाण्डे, बी.बी. फातिमा, लीना कोसरे, लक्ष्मी, राजेश्वरी सिन्हा सम्मिलत होंगी। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाये दी है। प्राचार्य द्वारा सभी खिलाड़ियों को हाॅकी स्टीक प्रदान किया गया। क्रीड़ा अधिकारी डाॅ. ऋतु दुबे ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि महाविद्यालय की राष्ट्रीय स्तर पर छात्राओं की सफलता महाविद्यालय के लिये गौरव की बात है।

सात छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय टीम में Photos